पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गुजरी महल का विजिट कर जानी सांस्कृतिक धरोहरों की महत्ता

गुजरी महल का विजिट कर जानी सांस्कृतिक धरोहरों की महत्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गूजरी महल में शिक्षकों का दल भ्रमण के लिए पहंुचा।

हिसार | भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर संघ यानि इनटेक संस्था की धरोहर शिक्षा एवं संचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होली एंजल स्कूल में 13 से 18 अप्रैल तक कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें हिसार के 19 स्कूलों से 34 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य न सिर्फ अपनी धरोहरों के प्रति जागरूकता पैदा करना है बल्कि सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

इसके लिए कक्षा में संसाधन सामग्री का उपयोग करना, सांस्कृतिक धरोहरों की यात्राएं व स्कूलों में हेरिटेज क्लब का निर्माण करना शामिल था। हेरिटेज शिक्षा एवं संचार विभाग की इस पहल को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। इस दौरान विभाग की डायरेक्टर अभिषेक दास व पूर्णिमा दत्त के नेतृत्व में कार्यशाला हुई। इस अवसर पर इनटेक हिसार शाखा की संयोजिका सुमिता तायल, सह संयोजिका परिणिता सिंह, मंजू सिंह उपस्थित रहीं। इस दौरान गुजरी महल की एक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...