पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हेल्दी फूड की मार्केट में डिमांड, अपने हुनर को किचन तक सीमित न रखें, मार्केटिंग कर आय बढ़ाएं : क्वात्रा

हेल्दी फूड की मार्केट में डिमांड, अपने हुनर को किचन तक सीमित न रखें, मार्केटिंग कर आय बढ़ाएं : क्वात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएयू केे छात्र कल्याण निदेशालय के निर्देशन में होम साइंस कॉलेज के खाद्य एवं पोषण विभाग में छात्राओं के लिए हेल्दी कुकिंग एंड बेकिंग विषय पर दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके समापन अवसर पर स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डॉ. आशा क्वात्रा मुख्य अतिथि रहीं। डॉ. क्वात्रा ने छात्राओं को इस प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक खाने का अत्यंत महत्व है। उन्होंने छात्राओं से विश्वविद्यालय में उपलब्ध बेहतरीन सुविधाओं का भरपूर फायदा उठाने तथा हर क्षेत्र में अपनी तकनीकी जानकारी को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण दौरान प्राप्त ज्ञान को केवल घर तक सीमित न रखकर इसे आय का साधन बनाने की भी अपील की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। मेजबान विभाग की अध्यक्षा डॉ. दर्शन पूनिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार के केक व बिस्किट बनाने के साथ-साथ अनेक प्रकार के सलाद व सूप भी बनाने सिखाए गए। छात्राओं ने भोजन को स्वादिष्ट व पौष्टिक बनाने के लिए सब्जियों के सम्मिश्रण का भी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। छात्र कल्याण निदेशालय के काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सैल के सहनिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह दहिया ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्राओं की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का संयोजन व धन्यवाद डॉ. संगीता चहल सिंधु ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा कौशिक, डॉ. किरण सिंह, डॉ. नीलम रोज, डॉ. सरोज यादव तथा डॉ. बीनू सांगवान भी उपस्थित रहीं।

हेल्दी कुकिंग एंड बेकिंग विषय पर दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

खबरें और भी हैं...