पिता ही घर से थैले में डाल ले गया था बाद में झाड़ियों में फेंका, गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | हिसार/बरवाला
बरवाला कस्बे से अपहृत तीन माह की बच्ची के मामले में पुलिस ने पिता जोेगेंद्र को ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ने ही बच्ची का अपहरण किया था। पुलिस जांच में आया है कि जोगेंद्र अपनी प|ी को स्कूटी सिखाने के बहाने से उसे बरवाला ले आया। बरवाला बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद उसे वह बोला कि तुम यहीं ठहरो में किसी काम से जा रहा हूं कुछ ही समय में आ जाउंगा। वह वापस घर आ गया और सो रही बच्ची को थैले में डालकर ले आया। बीच रास्ते उसने बच्ची के कपड़े उतारे और उसे झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी ने हालांकि अभी तक पूछताछ में उसने ये कबूला है कि बच्ची को उसने जिंदा ही फेंका था मगर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची नहीं मिली।
जांच को एसआईटी गठित
एसपी मनीषा चौधरी ने इस मामले में डीएसपी जयपाल के नेतृत्व में एसआइटी गठित की है। एसआईटी में इस्पेक्टर सुनीता व एसएचओ देवेंद्र नैन हैं। एसपी ने एसआईटी से प्रतिदिन की अपडेट रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि पिता ने ऐसी करतूत प|ी के चरित्र पर शक करने के चलते की है।
उनका इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा भी होता था। बच्ची का संदिग्ध हालातों में अपहरण होने से पहले भी उनमें विवाद हुआ था। पुलिस को सोमवार को तीन माह की बच्ची के कपडे़ खेतों से बरामद हुए थे।