उज्जवला दिवस 20 को मनाया जाएगा
हांसी | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ग्राम स्वराज अभियान के एक हिस्से के रूप में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाने का फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के फैसले के अनुसार 20 अप्रैल ‘उज्ज्वला दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत पूरे देश में 15000 एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। मेहंदा गढ़ी में 20 अप्रैल को हनुमान गैस एजेंसी द्वारा ‘उज्ज्वला दिवस’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री देवी मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीआरए के निदेशक (इंडस्ट्रीज) करेंगे व हिसार एलपीजी के टेरेटरी मैनेजर योगेश चंद्र पांडेय विशेष रूप से उपस्थित होंगे।