पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 14 निवासियों का फैसला, सांझी दीवार के लिए अब देंगे 10 रुपए प्रति ईंट

सेक्टर-14 निवासियों का फैसला, सांझी दीवार के लिए अब देंगे 10 रुपए प्रति ईंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेक्टर-14 में मकान बनाते समय प्लाॅटधारक वहां रह रहे अपने पड़ाेसी को अब साझी दीवार के लिए 10 रुपए प्रति ईंट के हिसाब से भुगतान करेगा। पहले यह लागत साढ़े 8 रुपए थी। यह फैसला आज सेक्टर-14 रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान अजय जिंदल ने की। उक्त जानकारी देते हुए सेक्टर निवासी एवं मीडिया प्रभारी जीसी नारंग ने बताया कि बिल्डिंग मैटीरियल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई के कारण यह फैसला लेना पड़ा।

खबरें और भी हैं...