सेक्टर 14 में तीन कोठियों में आग
सेक्टर 14 में तीन कोठियों में बने फाइबर शेड के स्टोर रूम में आग लग गई। एक कोठी में लगी आग आसपास की दो और कोठियों के पीछे गैलरी में बने शेडों तक फैल गई। जिन कोठियों में आग लगी उनमें एक कोठी राजगुरु मार्केट के प्रधान रहे सदानंद कामरा, दूसरी क्रेशर मालिक सुनील गर्ग व तीसरी कोठी रमेश गोदारा की है। हालांकि फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। तीनों कोठियों से पूरे परिवार को बाहर निकाला गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। क्रेशर मालिक के घर में बड़ा हादसा होने से टल गया। तीन गैस से भरे हुए सिलेंडर पड़े थे, जो बुधवार को ही डिलीवर किए गए थे। दमकल अगर समय पर न पहुंचती तो वे फट सकते थे। कामरा की पुत्रवधू शाम को गैलरी में सूख रहे कपड़े उतारने के लिए जब बाहर निकलीं तो उन्होंने फाइबर शेड में आग लगी देखी। बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर घर से बाहर निकल गई।
तीन गैस सिलेंडर भी रखे थे, गनीमत रही बड़ा हादसा टला
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाें ने बुझाई
सेक्टर-14 स्थित एक कोठी में लगी आग। बड़ा हादसा टल गया। तरूण कामरा ने कहा कि सब लोग घरों के अंदर थे। बच्चे कमरे में ही खेल रहे थे। आग कैसे लगी पता नहीं चला। जैसे ही बाहर कपड़े उतारने के लिए परिवार की महिलाएं गई तो उन्होंने आग लगी देखी। घर में 5 अप्रैल को बेटी की शादी थी। शादी का काफी सामान गैलरी में रखा था जो जलकर नष्ट हो गया।