सब्जी मंडी चौक से मुलतानी चौक पार्क फोरलेन का निर्माण शुरू
हिसार | लोकनिर्माण विभाग ने सब्जी मंडी चौक से मुलतानी चौक पार्क तक नई फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस उद्घाटन भाजपा के सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि दोनों तरफ 18-18 फुट सड़क का निर्माण होगा और बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपए की लागत आएगी और 18 मई तक यह कार्य पूरा होने की संभावना है। दोनों तरफ वाल टू वाल इंटरलॉकिंग फुटपाथ का बनाया जाएगा। सड़क के बीचों-बीच आधुनिक स्वचालित एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। यह फोरलेन सड़क शहर की सुंदरतम सड़कों में से एक होगी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन महावीर जांगड़ा ने कहा कि सेक्टरों की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 13.55 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। सेक्टर 14, 13, 16-17, पीएलए, सेक्टर 15, मेला ग्राउंड व अन्य सेक्टरों की सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।