शादी में गया था परिवार, चोर ले गए कैश और गहने
कैमरी रोड पर बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। अमरदीप काॅलोनी से एक परिवार शादी में शामिल होने पीएल गया था। परिवार के जाने के आधे घंटे के अंतराल में चोर वारदात कर फरार हो गए। चोर मकान से 16 हजार का कैश, सोने-चांदी के गहने ले गए। वहीं श्याम एनक्लेव काॅलोनी में सूने मकान में चोरों ने वारदात की। यहां से गहने और कपड़े ले गए। अमरदीप काॅलोनी में रहने वाले अच्छाराम पीओपी कर काम करते हैं। वह बुधवार को दोपहर 2.30 बजे अपने परिवार सहित पीएएल स्थित बांके बिहारी मंदिर में आयोजित शादी समारोह में गया था। इसी दौरान ताले तोड़ चोर मकान में दाखिल हुए और घर से 16 हजार का कैश, रसोई से दो सिलेंडर, करीब 10 ग्राम सोने के आभूषण, मंगल सूत्र, बाली, नाक की तिल्ली, तथा एक एलईडी ले गए। 3 बजे उसका बेटा अभिषेक घर पहुंचा तो वारदात का पता चला।
श्याम एन्क्लेव में सोमवीर के मकान में चोरी की वारदात के बाद खुली अलमारी और बिखरा पड़ा सामान।
श्याम एनक्लेव काॅलोनी में घर से गहने व कपड़े चाेरी
चोरी की दूसरी वारदात कैमरी रोड स्थित श्याम एनक्लेव काॅलोनी में हुई। यहां रहने वाले सोमवीर की प|ी उसके गांव में आयोजित शादी समारोह में गांव गई थी। वह सुबह नौ बजे वह घर को ताला लगाकर बैंक काॅलोनी स्थित अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर चल गया। इसी दौरान मौका पाकर ताले तोड़कर चोर मकान में दाखिल हो गए। चोर घर से चांदी के आभूषण, कीमती साड़ियां एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।