शादी में जाने के लिए निकले व्यक्ति का शव ट्रैक पर मिला
हिसार | गंगवा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी थाना में एएसआई विरेंद्र ने बताया कि गंगवा के 50 वर्षीय रामसिंह मंगलवार शाम को धान्सू गांव में शादी में जानेे के लिए निकला था। मगर पूरी रात वह घर नहीं लौटा। सुबह हिसार-चिड़ौद के रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना मिली। जीआरपी शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल लाई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर कॉल करके परिजनों के बारे में पता लगाया गया। मृतक के बेटे विनोद व भतीजे मुकेश ने रामसिंह की शिनाख्त की। विनोद ने बताया कि उसके पिता पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे।