जिला स्तरीय खुला दरबार 24 अप्रैल को बालावास में
हिसार | ग्राम स्वराज अभियान पखवाड़े के तहत 24 अप्रैल को गांव बालावास में जिलास्तरीय खुला दरबार लगाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी सहित जिले के सभी विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनने तथा अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान करवाने के लिए खुला दरबार आयोजित होगा।