पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • दस्तावेज अपडेट नहीं इसलिए 1350 लाभार्थियों की पेंशन अटकी

दस्तावेज अपडेट नहीं इसलिए 1350 लाभार्थियों की पेंशन अटकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जिले में 1350 ऐसे लाभार्थी हैं, जिनकी पेंशन रोक दी है। कारण है कि इन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेज अपडेट नहीं कराए। समाज कल्याण विभाग ने 30 अप्रैल तक इन लाभार्थियों को समय दिया है, इसके बाद इनकी पेंशन रद्द कर दी जाएगी।

डीएसओ डाॅ. दलबीर सिंह सैनी ने बताया कि जिलेभर में अभी तक 1350 लाभपात्र ऐसे हैं, जिनकी पेंशन आधार या अन्य दस्तावेज दुरुस्त न होने के कारण अस्थायी रूप से रुकी हैं। इनके आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या व अन्य जरूरी दस्तावेज विभाग को नहीं मिले हैं। अब 30 अप्रैल तक संबंधित पात्र अपने दस्तावेज अपडेट करवा सकते हैं।

किस ब्लॉक में कितनी पेंशन रुकी हुई

बरवाला 160

उकलाना 72

हांसी 1 78

हांसी 2 100

अग्रोहा 46

हिसार 1 141

हिसार 2 189

नारनौंद 98

हांसी नगर क्षेत्र 20

नारनौंद नगर परिषद 34

नगर परिषद बरवाला 99

नगर परिषद उकलाना 18

हिसार नगर निगम 186

खबरें और भी हैं...