पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • स्कूल से ही ऑटोमोबाइल व डिजाइनिंग के एक्सपर्ट बनकर निकलेंगे स्टूडेंट, जिले के 62 स्कूलों में जॉब आेरिएंटेड कोर्स शुरू

स्कूल से ही ऑटोमोबाइल व डिजाइनिंग के एक्सपर्ट बनकर निकलेंगे स्टूडेंट, जिले के 62 स्कूलों में जॉब आेरिएंटेड कोर्स शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी अब इंजीनियरिंग कॉलेजों की तरह विभिन्न कोर्सेज कर सकेंगे। यही नहीं विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के तहत जॉब मिल सकेगी। युवाओं को स्कूल लेवल से ही रोजगार के काबिल बनाने के लिए स्कूलों में विभिन्न ट्रेड में कोर्स शुरू किए गए हैं। यह कोर्स नेशनल स्किल क्वालिटी फ्रेमवर्क के तहत शुरू किए गए हैं। इनसे 12वीं कक्षा के बाद से ही स्टूडेंट रोजगार हासिल कर सकते हैं। इससे जहां देश में बेराेजगारी कम होगी। वहीं पढ़े-लिखे बेराेजगारों को हताशा से मुक्ति मिलेगी। साथ ही बेरोजगारी के कारण सुसाइड के मामलों से मुक्ति मिलेगी। जिले के 62 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में यह कोर्स शुरू किए गए हैं। प्रदेश के 1001 सरकारी स्कूलों को इस योजना से जोड़ा गया है।

स्कूलों में ही कोर्सेज के साथ मिलेगी जॉब प्लेसमेंट

नेशनल स्किल क्वालिटी फ्रेमवर्क के तहत प्रदेश के 1001 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में बदलाव की तैयारी

यह है उद्देश्य

युवाओं को स्कूल स्तर पर रोजगार लायक बनाना।

स्टूडेंट्स में विभिन्न विषयों में स्किल डिवेलप करना।

युवा स्वरोजगार भी स्थापित कर पाएंगे।

बेरोजगारी को कम करना।

कोर्सेज को चार लेवल में बांटा

सरकारी स्कूलों में शुरू किए कोर्स को चार लेवल में बांटा गया है। इनमें कक्षा 9 को प्रथम लेवल, कक्षा 10 को दूसरे लेवल व तीसरे लेवल पर 11वीं व चौथा लेवल 12वीं कक्षा को रखा गया है। इन कोर्सेज के अंक विद्यार्थियों को मुख्य विषयों के साथ दिए जाएंगे। हालांकि इन कोर्सेज में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को हर लेवल को क्लियर करना हाेगा। सरकार ने स्कीम के तहत विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट का प्रबंध किया है। शिक्षा विभाग ने विभिन्न ट्रेडस के लिए लैब बनाने के आदेश दिए हैं।

अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

स्कूलों में स्कीम के तहत योजना के बारे में जानने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी मॉनिटरिंग भी करेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा।

नए सत्र से शुरुआत

सरकार ने नए सेशन में स्कूलों में नए कोर्सेज शुरू किए हैं। इनसे स्कूल लेवल पर शिक्षा में बदलाव आएगा। विद्यार्थी स्कूल स्तर से ही रोजगार के लिए एक्सपर्ट हो जाएंगे।\\\'\\\' - बलजीत सिंह सहरावत, डीईओ।

25 छात्रों का बनेगा ग्रुप

योजना के अनुसार स्कूलों में 25 विद्यार्थियों का ग्रुप बनाया जाएगा। जिन्हें विभिन्न ट्रेड के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। प्रत्येक स्कूल में एक ट्रेड के लिए एक एक्सपर्ट नियुक्त किया गया है।

इन कोर्सेज को किया शुरू

फैशन डिजाइनिंग

मीडिया एंड एंटरटेनमेंट

ब्यूटी एंड विलनेस

सिक्योरिटी

टूरिज्म

ऑटोमोबाइल

बैकिंग इंश्योरेंस

पे शंट केयर असिस्टेंट

रिटेल एंड बिजनेस

डिजाइनिंग

खबरें और भी हैं...