पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • विधायक आवास के आगे पड़ाव का ऐलान, रात 10 बजे पीएस खुल्लर ने फोन कर वार्ता को बुलाया

विधायक आवास के आगे पड़ाव का ऐलान, रात 10 बजे पीएस खुल्लर ने फोन कर वार्ता को बुलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टरवासियों के विधायक के घर के सामने अनिश्चितकालीन पड़ाव डालने की सूचना पर रात दस बजे पीएससीएम राजेश खुल्लर ने सेक्टरवासियों से बातचीत की। सेक्टर 16-17 आरडब्लूए के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि उनका फोन आया और 11 सदस्यीय कमेटी को दोपहर को सीएम कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया है। उन्होंने ऐलान किया है कि उनका विधायक के घर के सामने पड़ाव जारी रहेगा। बातचीत के दौरान सरकार का क्या रूख रहेगा, इसके बाद ही आंदोलन को लेकर फैसला होगा। उधर, सेक्टरवासी इनहांसमेंट के विरोध में गुरुवार से अनिश्चतकालीन धरना शुरू करेंगे। सेक्टरवासियों ने इसको लेकर बुधवार को जिला ऑल सेक्टर आरडब्लूए की बैठक बुलाई। इसमें फैसला लिया कि इनहांसमेंट को लेकर अब विधायक के आवास के सामने मलिक चौक पर बेमियादी पड़ाव डाला जाएगा। जब तक सरकार इनहांसमेंट को खत्म करने का कोई ऐलान नहीं करती लगातार धरना जारी रहेगा। उन्होंने विधायक के आवास के ठीक सामने सड़क के दूसरी तरफ 15 बाय 30 का टेंट लगाने की तैयारी कर ली है।

जिला आरडब्लूए प्रधान दलबीर किरमारा, महासचिव त्रिलोक बंसल, सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण एवं कुलदीप वत्स ने एक संयुक्त बयान में कहा कि जमीन मालिकों व हुडा विभाग के उच्चाधिकारियों की मिलीभगत के कारण सेक्टरवासियों को इनहांसमेंट के रूप में जजिया कर देने को मजबूर किया जा रहा है। सेक्टरवासियों ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह बैंकों से लोन लेकर सेक्टरों में मकान बनाए हैं। इतनी अधिक इनहांसमेंट बार बार डाली जा रही है। सेक्टरवासियों ने मांग की है है कि इस इनहांसमेंट की गणना सही करवाई जाए और गलत गणना करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उधर, 15 जिलों के सेक्टरवासियों ने जींद में भी मीटिंग कर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति बनाई है।

खबरें और भी हैं...