पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एमएससी स्टूडेंट ने पंखे के हुक से फांसी लगा दी जान

एमएससी स्टूडेंट ने पंखे के हुक से फांसी लगा दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाबीर काॅलोनी में एमएससी स्टूडेंट ने घर की छत पर बनी रसोई में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय प्रदीप ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों से सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो युवक का शव घर की छत पर रसोई में लगे पंखे के हुक से लटक रहा था। प्राथमिक जांच के बाद शव काे सिविल अस्पताल लाया गया। प्रदीप के परिजनों ने बताया कि वो रात को सभी सो गए थे। जब सुबह 7 बजे के करीब प्रदीप को ढूंढ़ा तो वह अपने कमरे में नहीं मिला। छत की रसोई में देखा तो वह पंखे के लिए बने हुक से लटका हुआ था। प्रदीप के परिजन उसकी मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाए।

खबरें और भी हैं...