पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्रणामी संस्था ने करवाई गरीब कन्या की शादी

प्रणामी संस्था ने करवाई गरीब कन्या की शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | आदमपुर की समाजसेवी संस्था श्री कृष्ण सेवा समिति ने श्री कृष्ण प्रणामी सत्संग भवन में गरीब कन्या की शादी करवाई और उसे शादी का पूरा समान दिया। सेवा समिति के सदस्य ने गोपाल गोयल बताया कि समिति के पास दड़ौली गांव से लड़की पक्ष के लोग आए और बताया कि उन्होंने लड़की का रिश्ता उकलाना कर दिया है, इसलिए समिति की ओर से उनकी लड़की कि शादी में सहयोग किया जाए। जिस पर समिति सदस्यों ने अक्षय तृतीया के दिन प्रणामी सत्संग भवन में शादी करवाई। इस मौके पर अशोक सीसवालिया, भालसिंह शेरड़ा वाला, रोहताश, राजेश, अशोक मानावाली वाला, शीला गोयल, बिमला, विद्या सोनी, गुडी देवी, उषा गोयल, संतोष सहित अनेक लोग मौजूद थे।

प्राइवेट अध्यापक संघ सरकार के खिलाफ 20 अप्रैल को करेगा प्रदर्शन

अग्रोहा | संघ के ब्लाॅक प्रधान सुरेश खासा महाजनान ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राइवेट स्कूलों को बंद करवाने पर तुली है, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार एक तरफ तो वादा कर रही है कि कोई भी अक्षर ज्ञान से वंचित न रहे। दूसरी तरफ अक्षर ज्ञान देने वाले प्राइवेट स्कूलों को अनियमितता बताकर बंद करने पर तुली है। सरकारी स्कूलों की बजाए निजी स्कूल की

गुणवत्ता वाली शिक्षा बच्चों को दे रहे हैं। अच्छी शिक्षा के कारण ही बच्चों का मोह निजी स्कूलों की तरफ है। यह बात बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के संचालक अपनी मांगों को लेकर हिसार के क्रांतिमान पार्क में 20 अप्रैल को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान

सिवानी मंडी | बुधवार को तहसील परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। तहसीलदार रतन सिंह जांगड़ा ने इस अभियान की अगुवाई की। तहसील प्रवक्ता विष्णु गोदारा ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत एवं परशुराम जयंती के मौके पर प्रशासन द्वारा नगर पालिका के सहयोग से एक दिन का सफाई अभियान चलाया गया। जिसको तहसीलदार रतन सिंह जांगड़ा व डीएसपी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से शुरुआत करवाई। सफाई कर्मचारियों ने तहसील परिसर के प्रांगण को इस सफाई अभियान के तहत पूरी तरह साफ किया। इस मौके पर कानूनगो म खन लाल, नरेश पूर्व प्रधान, सुखबीर वर्मा, रघुबीर थापन, आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...