शादी में जा रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हिसार | गांव गंगवा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी थाना में एएसआई विरेंद्र ने बताया कि गंगवा निवासी 50 वर्षीय रामसिंह मंगलवार शाम को धान्सू गांव में शादी में जानेे के लिए निकला था। सुबह हिसार-चिड़ौद के रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात शव की सूचना मिली। जीआरपी शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल लाई। जेब से मिले मोबाइल पर कॉल करके परिजनों के बारे में पता लगाया गया। मृतक के बेटे विनोद व भतीजे मुकेश ने रामसिंह की शिनाख्त की। विनोद ने बताया कि उसके पिता पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे।