पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अध्यापक संघ सरकार के खिलाफ 20 अप्रैल को करेगा प्रदर्शन

अध्यापक संघ सरकार के खिलाफ 20 अप्रैल को करेगा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा | संघ के ब्लाॅक प्रधान सुरेश खासा महाजनान ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राइवेट स्कूलों को बंद करवाने पर तुली है, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार एक तरफ तो वादा कर रही है कि कोई भी अक्षर ज्ञान से वंचित न रहे। दूसरी तरफ अक्षर ज्ञान देने वाले प्राइवेट स्कूलों को अनियमितता बताकर बंद करने पर तुली है। सरकारी स्कूलों की बजाए निजी स्कूल की

गुणवत्ता वाली शिक्षा बच्चों को दे रहे हैं। अच्छी शिक्षा के कारण ही बच्चों का मोह निजी स्कूलों की तरफ है। यह बात बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के संचालक अपनी मांगों को लेकर हिसार के क्रांतिमान पार्क में 20 अप्रैल को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...