मनु भाकर को आईस स्केटिंग सिखाएगी एसोसिएशन
हिसार | राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर रायफल निशानेबाजी में गोल्ड मेडल विजेता मनु भाकर को हरियाणा आईस स्केटिंग एसोसिएशन ने आईस स्केटिंग सिखाने की पेशकश की है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान व प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने कहा कि मनु भाकर को देश व विदेश के नामी कोचों से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। मनु भाकर व उनके जैसे दूसरे होनहार खिलाड़ियों के लिए हरियाणा आईस स्केटिंग एसोसिएशन सदैव तैयार है।