पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • दस्तावेज अपडेट न कराने पर 1350 की पेंशन अटकी

दस्तावेज अपडेट न कराने पर 1350 की पेंशन अटकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जिले में 1350 ऐसे लाभार्थी हैं, जिनकी पेंशन रोक दी है। कारण है कि इन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेज अपडेट नहीं कराए। विभाग ने 30 अप्रैल तक इन लाभार्थियों को समय दिया है, इसके बाद पेंशन रद्द कर दी जाएगी। डीएसओ डाॅ. दलबीर सिंह सैनी ने बताया कि जिलेभर में अभी तक 1350 लाभपात्र ऐसे हैं, जिनकी पेंशन आधार या अन्य दस्तावेज दुरुस्त न होने के कारण अस्थायी रूप से रुकी हैं। आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या व अन्य जरूरी दस्तावेज विभाग को नहीं मिले हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत तक आधार अपडेट करने की तिथि निर्धारित की थी,पहले 31 दिसम्बर तक और अब 30 अप्रैल तक अपडेट की तिथि बढ़ा दी गई।

किस ब्लॉक में कितनी पेंशन रुकी हुई

बरवाला- 160

उकलाना- 72

हांसी 1- 78

हांसी 2- 100

अग्रोहा- 46

हिसार 1- 141

हिसार 2- 189

नारनौंद- 98

हांसी नगर क्षेत्र- 20

नारनौंद नगर परिषद- 34

नगर परिषद बरवाला- 99

नगर परिषद उकलाना- 18

हिसार नगर निगम- 186

खबरें और भी हैं...