स्कूल से लौट रही टीचर से सहकर्मी ने की छेड़छाड़
बरवाला के स्कूल से कार में घर लौट रही टीचर के साथ रास्ते में सरसौद टोल प्लाजा के निकट गाड़ी खड़ी करके उसके सहयोगी टीचर ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध किए जाने पर शिक्षक ने लेडी टीचर को जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने पर टीचर ने पूरी घटना से पति को अवगत कराया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार की रहने वाली एक टीचर (33) बरवाला के एक गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जेबीटी के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता टीचर ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी से ड्यूटी पर आती-जाती है। उसके साथ आरोपी भी टीचर भी स्कूल आता जा रहा था।
जान से मारने की धमकी दी
लेडी टीचर ने बताया कि 16 अप्रैल को दर्द की वजह से उसने दवाइयां खा रखी थी। इसलिए ड्यूटी से घर लौटते सहकर्मी टीचर ड्राइव कर रहा था और वह साइड वाली सीट पर बैठी थी। सरसौद टोल प्लाजा से निकलकर करीब एक किमी आगे आकर आरोपी टीचर ने बातचीत शुरू कर दी। बहबलपुर क्राॅस करने के बाद आरोपी टीचर ने गाड़ी को साइड में किनारे पर खड़ी करके उसके छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाते हुए उसने आरोपी को धक्का दे दिया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि घटना की जानकारी पति को दी तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।