पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नपा कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नपा कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | नगर पालिका कार्यालय के गेट पर पिछले 6 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नपा के कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मंगलवार को नपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके चलते नगर पालिका में दिन भर कामकाज ठप रहा। नपा कार्यालय पर ताला जड़ने के बाद कर्मचारी हिसार में होने वाले कर्मचारियों के प्रदर्शन के लिए कूच कर गए। बता दें कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सरकार से अपनी मांगें पूरी करवाने को लेकर करीब एक सप्ताह से आंदोलन पर डटे हुए हैं। मंगलवार को धरने को नगर पालिका कर्मचारी संघ के महासचिव करनैल सिंह, राज्य प्रधान राजेंद्र सिदड़, फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ उपप्रधान अरुण कुमार व जय प्रकाश आदि ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

खबरें और भी हैं...