पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • वत्स बोले बार से मेरा पुराना नाता है, एसोिसएशन की हर मांग मंजूर

वत्स बोले-बार से मेरा पुराना नाता है, एसोिसएशन की हर मांग मंजूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जिला बार एसोसिएशन में मंगलवार को राज्य सभा सांसद एवं रि. लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स के स्वागत में सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता बार के प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया व मंच का संचालन बार के सचिव सोमदत्त शर्मा ने किया।

सभा में प्रधान बाजिया ने वत्स का बार में पहुंचने पर आभार जताते हुए राज्य सभा सांसद बनने पर बधाई दी। बार कॉर्डिनेटर दीपक जैन ने बताया कि सचिव सोमदत्त शर्मा ने वत्स के आगे बार की कई मांगों काे रखा। इस पर सांसद डीपी वत्स ने कहा कि हिसार बार से उनका पुराना नाता और लगाव है। बार की सभी मांगें मंजूर हैं। इस अवसर पर बार के पदाधिकारी अनिल श्योराण, रेखा मित्तल, सुखबीर सिंह नेहरा, प्रदीप जांगड़ा सहित बार के अधिवक्ता जय प्रसाद जैन, महेंद्र सिंह नैन, सम्मत सिंह यादव, मोनिका डारा, कमल शेरावत ,कलम सिंह आदि उपस्थित थे।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया राज्य सभा सांसद एवं रि. लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स का स्वागत करते हुए।

खबरें और भी हैं...