एमए इंटेग्रेटीड प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा में हिसार के दो युवाओं ने पाई सफलता
हिसार| इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पंचवर्षीय इंटेग्रेटिड एमए प्रोग्राम इन डिवेलपमेंट स्टडीज की प्रवेश परीक्षा को पास करने में हिसार के दो युवा सफल रहे। चेन्नई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 15 अप्रैल 2018 को आईआईटी-एचएसईई (हुमानीटीज एंड सोशल साइंस एंटरेंस) परीक्षा का आयोजन किया था। चेन्नई इंस्टीट्यूट ने 46 सीटों के लिए परीक्षा ली थी।
नेशनल लेवल एंट्रेंस टेस्ट में हिसार के सेक्टर 15 निवासी गौरव ने 7वीं और सेक्टर 16 निवासी ईशान ने 24वीं रैंक हासिल की । गाैरव ने बताया कि वह डब्लूएचओ में जाकर समाज सेवा करना चाहता है, वहीं ईशान ने बताया कि वह सोशल साइंटिस्ट की फील्ड में जाना चाहता है।