हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हिसार में
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हिसार में कई विभागों के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में एचएयू के गेट नंबर चार पर राजगढ़ रोड हिसार के सामने पार्क में इकट्ठे होकर मीटिंग की। वहां से प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेन्द्र मान ने की व संचालन सहसचिव नरेश गौत्तम ने किया। डीसी ने यूनियन पदाधिकारियों को कहा कि रोड शो में हिसार में जब सीएम आएंगे तो वे उनकी बातचीत सीएम से करवा देंगे। इस पर यूनियन सदस्यों ने कहा कि सरकार स्टेट कार्यकारिणी से बात करे। कार्यकारिणी के आह्वान पर हड़ताल की जा रही है। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट, जिला सचिव अनिल शर्मा, ब्लॉक प्रधान दीपक लोट, सचिव अशोक सैनी, छबीलदास मौलिया, रमेश आहुजा, चंद्रप्रकाश नागर, सोना देवी, वेद प्रकाश बूरा, राजबीर अग्रोहा, सुरेंद्र यादव, रोहताश शर्मा, रमेश शर्मा, वजीर सिंह, राकेश मंडा, रामसूरत आदि ने भी संबोधित किया।