आने वाले चुनाव में भाजपा का विकल्प बनेगी इनेलो : दुष्यंत
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत हैं। उनकी मेहनत व लगातार फील्ड में कार्य करने की फितरत के कारण ही इनेलो आने वाले चुनावों में भाजपा का विकल्प बनने जा रही है।
दुष्यंत मंगलवार को आजाद नगर स्थित एक संस्थान में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने नलवा शहरी के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की और आने वाले निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने स्तर पर चुनावों की तैयारी आज से शुरू कर देंं। बैठक में जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर सिंह गंगवा, विधायक अनूप धानक, हलका प्रधान सतपाल सरपंच, वरिष्ठ नेता चतर सिंह स्याहड़वा, राज सिंह मोर, राजेंद्र चुटानी, पूर्व हलका प्रधान होशियार सिंह, हरफूल खान भट्टी, अमित बूरा, छोटूराम प्रधान, प्रवीण ढांडा, मनदीप बिश्नोई, विनोद ढांडा, एसपी चालिया, संदीप बिश्नोई, अनूप धनखड़, महावीर खर्ब, आशीष कुंडू, अंकित श्योराण, नीतिन पपनेजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
आजाद नगर स्थित निजी पैलेस में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद दुष्यंत चौटाला।