पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री का शहर में रोड-शो कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड-शो 17 मई गुरुवार को शहर में होगा। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन की कमान संभाल रहे डाॅ. कमल गुप्ता ने मंगलवार को शहर में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारियों से विचा-विमर्श किया। उनके साथ जिला प्रधान सुरेंद्र पूनिया व महामंत्री सुजीत कुमार पूरा साथ दे रहे हैं। डॉ. कमल गुप्ता मंगलवार को सुरेश गोयल धूपवाला, कृष्ण बिश्नोई और प्रवीन जैन के साथ बिश्नोई मंदिर में बिश्नोई सभा के पदाधिकारियों से मिले और उनको 17 मई को होने वाले मुख्यमंत्री मनोहरलाल के रोड शो का निमंत्रण दिया। सभा के प्रधान प्रदीप बैनीवाल, सचिव सुरेंद्र बिश्नोई, उपप्रधान चोथाराम ज्याणी, कोषाध्यक्ष अनिल पुनिया, आत्माराम जाजूदा, श्रवण बिश्नोई, डॉ मदन खिचड़, सुभाष देहड़ू व रविंद्र बिश्नोई आदि पदाधिकारियों ने मंदिर में पधारने पर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान विधायक डाॅ. गुप्ता ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए व पूजा अर्चना की।

खबरें और भी हैं...