चार किमी के रास्ते में 80 से ज्यादा तोरणद्वार होंगे : सुजीत कुमार
हिसार |भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड-शो देवी भवन से शुरू होगा। रोड शो जिस रास्ते से निकलना है, उस 4 किलोमीटर के रास्ते में 80 से ज्यादा तोरणद्वार भाजपाई रंग में रंगे हुए बनाए गए हैं। इसके अलावा नेताओं ने होर्डिग, बोर्ड, बैनरों व झंडों से पूरे पारिजात चौक क्षेत्र को पाट दिया है। कहीं पगड़ी बांधकर, तो कहीं शाल भेंट कर होगा अभिनंदन। कोई स्मृति चिन्ह भेंट करेगा। उन्होंने बताया कि नलवा हलका के कार्यकर्ता पारिजात चौक पर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री का स्वागत नलवा हलका की ओर से भव्य रूप से किया जाएगा। सह प्रवक्ता संदीप गंगवा ने बताया कि नलवा हलका के कार्यकर्ता ऊंट के ऊपर बैठकर मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा करेंगे। मानव शृंखला से सीएम का स्वागत किया जाएगा। महिलाएं भगवा साड़ियों में मौजूद रहेंगी।