पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • शहर में चार दिनों से कहीं अंधेरा तो कहीं दिन में भी जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

शहर में चार दिनों से कहीं अंधेरा तो कहीं दिन में भी जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्ट्रीट लाइटों को लेकर पूरे शहर में चार दिन से हालात खराब है। शहर के लोगों में इसको लेकर रोष बढ़ रहा है। रात में मेन रोड को छोड़कर अंदरूनी कई मोहल्लों में अंधेरा रहा। स्ट्रीट लाइटों की ऐसे हालात को लेकर सेक्टर 13 (पी) वेलफेयर एसोसिएशन व अर्बन इस्टेट टू की आरडब्लूए के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। उन्होंने निगम प्रशासन से मांग की है कि वे इस समस्या का जल्द समाधान करवाए वरना उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

शहर में कहीं दिन में भी लाइटें जल रही है तो कहीं पर रात को भी अंधेरा छाया रहता है।

सेक्टर 13 पी आरडब्लूए की हुई बैठक

सेक्टर 13 पी की आरडब्लूए की बैठक मंगलवार को प्रधान अमरलाल बूरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेक्टर की स्ट्रीट लाइट खराब होने व बंद पड़ी रहने से हो रही परेशानी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बूरा ने कहा कि नगर निगम ने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों का ठेका नासिक की एक कंपनी को दे रखा है, मगर कंपनी के नुमाइंदे स्ट्रीट लाइटों का पूरा ध्यान नहीं रखते। जिसके चलते रात के समय पूरे सेक्टर में अंधेरा छा जाता है।

इस बारे में जब संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है तो वे कोई भी शिकायत नहीं सुनते और न ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाता है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए स्ट्रीट लाइटों का ठेका लेने वाली कंपनी का टेंडर रद्द करने की मांग की गई।

इसी मुद्दे को लेकर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर भी अपनी समस्या रखेगा। बैठक में उपप्रधान शमशेर सिहाग और संरक्षक सुभाष सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व सेक्टरवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...