पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सीएम साहब आपका स्वागत है, पर फेस 3 ऑटो मार्केट को रोड शो का हिस्सा जरूर बनाना, यहां रोड टूटी, पानी की किल्लत, जगह जगह मलबा

सीएम साहब आपका स्वागत है, पर फेस-3 ऑटो मार्केट को रोड शो का हिस्सा जरूर बनाना, यहां रोड टूटी, पानी की किल्लत, जगह-जगह मलबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शहर में आपका स्वागत है, मगर फेस-थ्री ऑटो मार्केट को रोड शो का हिस्सा जरूर बनाना। यह गुहार लगाई है फेस थ्री के दुकानदारों ने जो यहां पिछले 10 सालों से सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। करोड़ों की मार्केट परिसर कूड़ा और मलबा घर बन चुकी है। इसी मामले में बाबा विश्वकर्मा समिति-फेस 3 के दुकानदारों की बैठक मंगलवार को प्रधान ओमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेस-3 की समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि व्यापारी व मिस्त्री मुख्यमंत्री के हिसार आगमन पर उन्हें फेस-3 की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समिति मुख्यमंत्री का अभिनंदन व स्वागत करती है। साथ ही प्रार्थना भी करती है कि इस रोड शो में फेस-3 को भी सम्मिलित किया जाए। इससे हालातों का जायजा भी लिया जाए। यहां पिछले 10 साल से विकास के लिए जो प्रार्थना समिति की ओर से मुख्यमंत्रियों व अधिकारियों से निरंतर कर रही है, कोई सुनवाई करने वाला कोई नहीं हैं। करोड़ों की जमीन फेस-3 ऑटो मार्केट आज पूरी तरह मलबे व कूड़ेघर में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़क के नाम पर यहां सिर्फ गड्‌ढे ही गड्‌ढे हैं। जब से पड़ाव में फोरलेन का काम चल रहा है, तभी हजारों वाहन रोजाना यहां से आवागमन करते हैं। इसके चलते सड़कों की रोड़ी उखड़ कर फैल गई है और सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। इसलिए ऑटो मार्केट में काम के लिए आने वाले वाहन चालकों व दुकानदार मिस्त्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मिस्त्री बिना सड़क बिना पानी, सीवरेज व बिना सफाई के काम करने को मजबूर हैं। ओमपाल सिंह ने बताया कि चार साल पहले चुनाव से पूर्व यहां सड़क पर रोड़े डाले गए थे। पिछले कई साल से समिति संबंधित अधिकारियों व सीएम विंडो पर निरंतर पत्राचार का कार्य कर रही है, लेकिन सब निष्फल रहा। 10 साल पहले बने बूस्टिंग स्टेशन बनाकर पाइप लाइन के साथ सीवर लाइन भी बिछा दी गई तथा शौचालय भी बनाए गए।

परंतु पानी न होने के कारण बूस्टिंग स्टेशन, पाइन लाइन, सीवरेज लाइन किसी काम के नहीं हैं। इसलिए रोड शो को इसे भी हिस्सा बनाया जाए। बैठक में अमरनाथ गोयल, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, लीलूराम, ओमपाल सिंह, सुनील कुमार, रमेश कुमार, मदन लाल, नरेश कुमार, ईश्वर सिंह, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश, दलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार के अलावा अनेक व्यापारी व मिस्त्री मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...