पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अत्तर सिंह आर्य क्रांतिकारी का निधन, वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार

अत्तर सिंह आर्य क्रांतिकारी का निधन, वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणा आर्य युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष व हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के पुस्तकालय अध्यक्ष गोभक्त महात्मा अत्तर सिंह आर्य क्रांतिकारी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। 3 दिन पहले उन्हें घर पर पैरालसिस का अटैक आया था। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव नलवा में वैदिक तरीके से किया गया। इस दौरान 108 वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। अंतिम संस्कार में गुरुकुल धीरणवास के कुलपति स्वामी सर्वदानंद सरस्वती, दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद आचार्य, गुरुकुल आर्य नगर से आचार्य रामस्वरूप, पूर्व जिला पार्षद शमशेर सिंह दुहन, चत्तर सिंह आर्य, सूबे सिंह दुहन, हरियाणा गोशाला संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर आर्य, रामकुमार आर्य सरपंच कृष्ण नंबरदार, सुखबीर दुहन, दिलबाग दुहन सहित सात बास व आर्य समाज के लोगों ने श्रद्धाजंलि दी।

खबरें और भी हैं...