दयानंद पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वैदिक गणित सेमीनार का आयोजन
हिसार | बरवाला मॉडल टाउन स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वैदिक गणित सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर सत्यवान कुंडू ने किया। सेमीनार में कक्षा चौथी से 12वीं तक के बच्चों व सभी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। स्कूल मैनेजर संदीप भनवाला ने बताया कि इस सेमिनार में गणित गुरु राजेश कुमार भिवानी ने गणित को बढ़ावा देने के लिए जीवन में गणित के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्हें बड़े से बड़ा व कठिन से कठिन प्रश्न को चुटकियों में हल करने के टिप्स दिए। सेमिनार के अंतिम दिन मंगलवार को एक मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन ने पहला, गांधी व सुभाषचंद्र सदन ने दूसरा तथा लक्ष्मी बाई सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहित व अभिषेक को मिस्टर क्विज तथा किरण को मिस क्विज के खिताब से नवाजा गया। स्कूल डायरेक्टर सत्यवान कुंडू ने गणित गुरु राजेश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 152 बच्चे विजेता घोषित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्या सीमा भनवाला, धर्मवीर जांगड़ा, छोटूराम वर्मा, मंदीन शर्मा, कविता, सीमा शर्मा, कमलेश, पूनम, बिमला, रानी देवी, सुषमा, रेनू बाला व गीता सहित स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद थे।