पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डिप्लोमा इंजीनियर 17 को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन, काले बिल्ले लगाकर जताएंगे विरोध

डिप्लोमा इंजीनियर 17 को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन, काले बिल्ले लगाकर जताएंगे विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हिसार जोन की आपातकालीन मीटिंग लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई। इसमें इंजीनियर्स ने पिछले दिनों जिला कैथल में ग्रीवांस कमेटी में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ इंजीनियर वेदपाल के साथ हुए व्यवहार को तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार न करके उल्टा एसडीओ को सस्पेंड करके मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि स्टेट कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया है कि भाजपा नेता पिछले दिनों फतेहाबाद ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग में आईपीएस अधिकारी के साथ भी उलझे थे जोकि उनके तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। जब तक सत्ता के नशे में चूर नेता खुले मंच पर एसडीओ वेदपाल से माफी नहीं मांगते एवं उन्हें बहाल नहीं किया जाता तथा षड्यंत्र रचने व हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जाता तब तक अनिल विज के हर कार्यक्रम का एसोसिएशन द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। इसी संबंध में 17 मई को डीसी हिसार के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं विरोध स्वरूप मंगलवार से काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे।

इस मौके पर जिला प्रधान सुरेश तंवर, उपप्रधान रणवीर मलिक, सचिव नरेश कुमार, ब्रांच सचिव मोहन लाल, सीनियर नेता मांगेराम एवं राजकुमार वर्मा, पूर्व जिला प्रधान गुलशन नोथरा आदि नेता शामिल थे।

डिप्लोमा इंजीनियर्स पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में बैठक करते हुए।

खबरें और भी हैं...