पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीजेयू में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग

जीजेयू में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयू में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षक संघ ने कुलपति कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया। संघ ने जीजेयू के वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा। धरने की अध्यक्षता संघ के प्रधान प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने की।

संघ के प्रधान प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालय व कॉलेज कैडर के शिक्षकों को अभी तक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं दिया। अन्य कर्मचारियों को वेतन आयोग का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नवम्बर 2017 में विश्वविद्यालय व कॉलेज कैडर के शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इसका लाभ भी मिल चुका है। प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय व कॉलेज के शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। शिक्षकों की मांग है कि उन्हें अतिशीघ्र वेतन आयोग का लाभ दिया जाए, अन्यथा शिक्षक अपना आंदोलन और तेज करेंगे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के उपप्रधान डाॅ. नरेंद्र चौहान, महासचिव डाॅ. सुरेश भाकर, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा तथा भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

सातवें वेतन आयोग को लेकर वीसी टंंकेश्वर कुमार को ज्ञापन देते जीजेयू के शिक्षक।

खबरें और भी हैं...