लोन के नाम पर हड़पे 15 लाख, मामला दर्ज
पंजाब एंड सिंध बैंक के ब्रांच मैनेजर बलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने धान्सू निवासी राम निवास के खिलाफ धोखाधड़ी से 15 लाख रुपए किसान क्रेडिट लोन के नाम पर हड़पने का केस दर्ज किया है। ब्रांच मैनेजर का आरोप है कि धान्सू निवासी राम निवासी ने किसान क्रेडिट लोन के लिए अप्लाई किया था। उसे 15 लाख रुपयों की जरूरत थी। इसकी एवज में उसने मिर्जापुर रोड पर 134 कनाल 12 मरले जमीन के दस्तावेज जमा करवाए थे। इसके अलावा जमीन पर फर्जी रेडेमप्शन लैटर देकर लोन की राशि हासिल कर ली। जब मामले का पता चला तो जांच के पश्चात फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इस संबंध में डीसी और पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके अलावा वर्ष 2017 तक 15 लाख रुपए की राशि बढ़कर 17 लाख 567 रुपए हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।