सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात पर केस
हिसार | पुलिस ने गांव पनियाला, रूड़क जिला हरिद्वारा उत्तराखंड निवासी मोनू सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को मोनू सिंह ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका भाई अमित चौधरी 9 मई को डेरा व्यास (पंजाब) के लिए शाम को करीब 5 बजे घर से गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। उसे 14 मई को सूचना मिली कि उसका भाई अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। वह सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में पहुंचा। वहां भाई अमित को देखा तो शरीर पर चोटें लगी हुई थी। उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया था। चिकित्सकाें ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से चोटें लगी थी। उसे हिसार सिविल अस्पताल से रेफर किया गया था। सदर थाना के इलाके में हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।