4 युवकों को तीन पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस विभाग की विभिन्न स्पेशल टीमों ने अलग-अलग इलाकों में गश्त के दौरान चार युवकों को तीन अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ करके अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। स्पेशल स्टाफ ने गांव हरिता के बस अड्डा पर गांव के ही रहने वाले प्रदीप को काबू करके उससे एक अवैध पिस्तौल बरामद किया है।
आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले वह हरिद्वार में एक ट्रांसपोर्ट में काम करता था। वहां से काम छोड़कर घर लौट आया था। इस दौरान रास्ते में किसी व्यक्ति को हजार रुपए देकर अवैध पिस्तौल खरीद लाया था। वहीं, ज्ञानपुरा बस अड्डा पर सरसाना निवासी अरूण को गिरफ्तार किया है। उससे एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। इसने बताया है कि खेतीबाड़ी का काम करता हूं। उसे असलहा रखने का शौक है। इसलिए कुछ दिन पहले यह अवैध पिस्तौल अपने दोस्त गांव भीमेवाला वासी काला से वैसे ही लेकर आया था। इनके अलावा सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्टर 16 की मार्केट में कैरू, भिवानी निवासी अमित और दुर्जनपुर वासी अनिल को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।