पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 5 से 20 हजार तक आया पानी का बिल, लोगों में रोष

5 से 20 हजार तक आया पानी का बिल, लोगों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साधारण परिवार में पानी का बिल 500 या 700 रुपए महीना आता है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने घरों में 20 हजार रुपए तक का बिल भेज दिए। इससे मोहल्लावासियों के होश उड़े हुए हैं। मुलतानी चौक स्थित टेकड़ा मोहल्ला में दर्जनों ऐसे घर हैं, जहां एक-एक घर में पानी के बिल 5 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक आए हुए हैं। इस पर पीड़ित लोगों ने नगर पार्षद और जनस्वास्थ्य विभाग में गुहार लगाई है। मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार, कमलेश, अनिल, पवन कुमार, प्रेम कुमारी, सुषमा, रोशनी, रामचंद्र, ओमप्रकाश, सुखदेव, नरेश व पप्पू ने बताया कि उन्हें जब बिल मिले तो हड़कंप मच गया। पीड़ितों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम आदमी क्यों भुगते। इसे गरीब व आम उपभोक्ता कदापि सहन करेगा। इसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने नगर पार्षद और अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई है कि गरीब लोगों के साथ इस तरह की ज्यादतियां क्यों की जा रही है। इस पूरे मामले में लोगों ने बैठक कर आगामी रणनीति भी तैयार की है। ताकि उच्चाधिकारियों व सरकार तक इस समस्या को पहुंचाया जाए। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि ये कनेक्शन कांग्रेस राज में इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत दलित परिवारों को मिले थे। उस समय पानी की टंकियां व कनेक्शन मुफ्त दिए गए थे। जबकि पानी के बिल अाधी दरों में भरने थे। पता चला है कि एक ही घर में रहने वाले लोगों ने दो से तीन कनेक्शन तक ले लिए थे।

लोग बोले- जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम आदमी क्यों भुगते, विभाग ने कहा- जांच कराएंगे

मुलतानी चौक स्थित टैकड़ा मोहल्ला में हजारों रुपए के आए पानी के बिल दिखाती महिलाएं।

जनस्वास्थ्य विभाग से जांच कराई जाएगी, उपभोक्ताओं के साथ निष्पक्षता बरती जाएगी

यह मामला विभाग के संज्ञान में आया है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पूरी जांच की जाएगी। उपभोक्ताओं से जुर्माना या पैनल्टी नहीं वसूली जाएगी। जो भी लोग पीड़ित हैं, उनके साथ पूरी निष्पक्षता बरती जाएगी।\\\'\\\' बीएस पूनिया, उपमंडल अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग।

खबरें और भी हैं...