पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप
हिसार | राजस्थान के झुंझूनू में रहने वाले रतन लाल ने पुलिस पर उसके बेटे आशुतोष को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा एमएलआर कटवाई है। रतन लाल ने बताया कि उसके बेटे ने किसी व्यक्ति को फोन पर कुछ कहा था। दूसरे पक्ष ने फोन पर अपशब्द बोलने इत्यादि आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था। आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार करके काफी टॉर्चर किया है। उसे बुरी तरह पीट रखा है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया था। आशुतोष ने परिवार को बताया कि पुलिस कर्मियों ने उसे काफी पीटा था। गर्दन तक दबाकर बालों को नोंच दिया था।