एसपी ने थाना-चौकी प्रभारियों को संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच के दिए आदेश
हिसार | एसपी मनीषा चौधरी ने मंगलवार को सभी डीएसपी, थाना-चौकी प्रभारियों सहित स्पेशल टीमों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर मीटिंग की। इसमें आदेश दिए हैं कि सभी अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखकर उनकी जांच करेंगे। इसके साथ ही महिला विरुद्ध अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जाए। हर पीड़िता की सुनवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम विंडो, हर समय पोर्टल व थानों-चौकियों में आने वाली शिकायतों पर तुरंत एक्शन लें। शिकायतकर्ता के साथ मधुर व्यवहार करें। अनुसंधान कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।