कांग्रेसी नेता संपत सिंह के सवाल भ्रामक व राजनीति से प्रेरित : धूपवाला
हिसार | कांग्रेस नेता प्रो. संपत सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल की घोषणाओं को लेकर जो सवाल उठाए हैं, वो पूरी तरह भ्रामक व राजनीति से प्रेरित हैं। यह बात भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने यहां जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि वस्तुस्थिति तो यह है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई अधिकांश घोषणाएं या तो पूरी कर दी गई हैं या फिर उन पर काम चल रहा है। कई घोषणाओं के टेंडर हो चुके हैं, जिन पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रो. संपत सिंह ने स्वयं स्वीकार कर ही लिया है कि मुख्यमंत्री की 70 घोषणाओं पर 54.40 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं और ये योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अधूरे मन से बात स्वीकार की हैं।