पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | लोहा मंडी स्थित जगदंबा सेल्स कारपोरेशन के मालिक ऋषिकेश गर्ग की दुकान के बाहर से अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्राली चुराकर ले गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए। ऐसे में शिकायतकर्ता सहित अन्य व्यापारी मंगलवार को सिटी थाना पहुंचे। वहां एसआई रामनिवास को मामले से अवगत करवाया। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राली करते हुए चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। व्यापारी घनश्याम, वरूण बंसल, राधेश्याम, मनोज कुमार इत्यादि ने रोष जताया कि पुलिस अभी तक आरोपी नहीं पकड़ पाई है, जबकि चोरों की सीसीटीवी फुटेज सौंपी है।

खबरें और भी हैं...