पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गवनर्मेंट कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़, एसिड अटैक का प्रयास

गवनर्मेंट कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़, एसिड अटैक का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली बीए की छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया ताे एसिड अटैक का प्रयास किया गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लघु सचिवालय काॅलोनी निवासी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में कम्प्यूटर विषय की परीक्षा देने के लिए गई थी। दोपहर साढ़े 12 बजे क्लास रूम से बाहर निकल व्हीकल स्टैंड की अोर जा रही थी। उसके पिता लेने के लिए आए हुए थे।

उसी दौरान क्लास रूम के बाहर खड़े राहुल ने उसका हाथ पकड़ लिया था। वह जबरदस्ती करने लगा। यह हरकत उसके पिता ने देख ली थी। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह विरोध करके स्टैंड पहुंची और गाड़ी में बैठ गई। आरोप है कि राहुल ने हाथ में बोतल पकड़ी हुई थी, जिसमें एसिड था। इसे उसके ऊपर फेंकना चाहा लेकिन उसके पिता गाड़ी लेकर वहां से फोरन निकल गए। इसके बाद पुलिस के पास जाकर शिकायत देकर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। एचएयू चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। उसके घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

खबरें और भी हैं...