पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाकू-पिस्तौल दिखा ‌Rs. 56 हजार लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर ढाणी बुखारी निवासी रिटायर्ड सूबेदार महाबीर सिंह को एयरपोर्ट चौक के पास जंगल में ले जाकर पिस्तौल और चाकू दिखाकर 56 हजार रुपए, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित अपने किसी परिचित की शादी में ऑटो मार्केट फेज-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित समारोह में आया था। यहां से देर रात बरवाला चुंगी जाते वक्त बदमाशों के झांसे में आकर लूटपाट की। सिटी थाना पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बरवाला चुंगी तक मांगी थी लिफ्ट, बदमाश बोले- हांसी छोड़कर आएंगे

रिटायर्ड सूबेदार ने पुलिस को बताया कि ऑटो मार्केट फेज-तीन में परिचित की शादी में आया था। वहां से देर रात साढ़े 12 बजे खाना खाकर पैदल ही बरवाला चुंगी की तरफ जा रहा था। सोचा कि वहां से कोई साधन मिल जाएगा, जिसमें बैठकर हांसी चला जाऊंगा। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। पास आकर बोले कि इतनी रात को पैदल कहां जा रहे हो। उन्हें बताया कि हांसी जाना है। बरवाला चुंगी से साधन मिल जाएगा। जहां जाना है वहां छोड़ देंगे।

खबरें और भी हैं...