नियाणा का कन्या उच्च विद्यालय सोलर सिस्टम से हुआ रोशन
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नियाना में अब बिजली कट की समस्या नहीं रहेगी। स्कूल में मंगलवार को समाजसेवी सुरेश नरवाल ने एक सोलर सिस्टम पैनल भेंट किया। इस पैनल में चार प्लेट्स, दो बैटरी, एक इन्वर्टर व अन्य सामान शामिल है। इस सोलर पैनल से स्कूल में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। स्कूल में सोलर सिस्टम लगने से यहां पढ़ने वाली करीब 135 छात्राओं को न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि कंप्यूटर लैब में भी छात्राएं पढ़ सकेंगीं। इस बार स्कूल में करीब दस प्रतिशत छात्राओं का भी इजाफा हुआ है। इस अवसर पर हेडमास्टर रमेश पूनिया, जयनारायण नम्बरदार, सरपंच राजबीर सिंह सहरावत, चांदी राम, मंडल अध्यक्ष राजमल, राम कुमार, चतर सिंह, ओम प्रकाश, राजेश, सतबीर नहरा, पीटीआई प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।