पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला, एसडीएम ने केस दर्ज कराने के दिए निर्देश

हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला, एसडीएम ने केस दर्ज कराने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताला जड़ जिला मुख्यालय के प्रदर्शन में शामिल हुए

भास्कर न्यूज | बरवाला

नगर पालिका कार्यालय के गेट पर पिछले 6 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नपा के कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मंगलवार को नपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके चलते नगर पालिका में दिन भर कामकाज ठप रहा। नपा कार्यालय पर ताला जड़ने के बाद कर्मचारी हिसार में होने वाले कर्मचारियों के प्रदर्शन के लिए कूच कर गए। बता दें कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सरकार से अपनी मांगें पूरी करवाने को लेकर करीब एक सप्ताह से आंदोलन पर डटे हुए हैं। मंगलवार को धरने को नगर पालिका कर्मचारी संघ के महासचिव करनैल सिंह, राज्य प्रधान राजेंद्र सिदड़, फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ उपप्रधान अरुण कुमार व जय प्रकाश आदि ने संबोधित किया।

नेताओं ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए। सरकार द्वारा 1646 पदों के लिए जो भर्ती की गई है उसे रद्द किया जाए। नई पैंशन नीति को बंद कर पुरानी पैंशन स्कीम को लागू किया जाए। इस दौरान नेताओं ने ऐलान किया यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो फायर कर्मचारी चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। नगर पालिका के सफाई व दमकल कर्मियों ने नपा सचिव व लिपिकीय विभाग के कार्यालयों के गेट पर ताला जड़ने से सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों के बाहर ही खुले में कुर्सी लगाकर बैठे रहे। मामले के संबंध में एसडीएम पृथ्वी सिंह ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने वाले कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाने को लेकर पालिका सचिव को निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...