पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोड का हाल... शो बाकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सीएम मनोहर लाल गुरुवार को शहर में रोड शो करेंगे। इससे एक दिन पहले प्रशासनिक अमला सीएम के रोड शो के रूट को संवारने में लगा रहा। जहां से सीएम गुजरेंगे वहां होर्डिंग्स सजा दिए गए। जगह-जगह तोरण द्वार लगाए हैं। प्रशासन ने सीएम के रोड शो को लेकर सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए हैं। इस बीच पिछले करीब आठ दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे सफाई कर्मियों के आंदोलन का साफ असर दिखा। जहां से सीएम का काफिला गुजरेगा वह रास्ता देर शाम तक कचरे से अटा पड़ा था। प्रशासन की टीमें देर रात तक रास्ते में पड़े कचरे को साफ करवाने में जुटी रहीं। बुधवार को भास्कर टीम ने तैयारियों का जायजा लिया। पढ़िए....

3 माह से टूटे थे सीवरेज के ढक्कन, सीएम के आगमन से पहले दुरुस्त, रातों-रात भरे रोड के गड्‌ढे, जेसीबी से उठवाया कचरा

पवन सिरोवा | हिसार

करीब तीन महीनों से जनता सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन ठीक करने व सफाई के लिए मांग कर रही थी। वे कार्य निगम के आगमन से एक दिन पहले करीब 6 घंटे में पूरा कर दिया। देवीभवन के मुख्यद्वार के पास मोहना मंडी व परिजात चौक के मार्ग पर टूटे सीवरेज के मैनहोल दुरुस्त कर दिए। सीएम के काफिले के रास्ते में तीन मैनहोल के ढक्कन टूटे थे। इनको बुधवार शाम 3 बजे से पहले दुरुस्त कर दिया। उधर 9 मई से जिन सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी थी, वहां पुलिस के साये में सफाई करवाई गई। सीएम रोड शो के रूट दोपहर 3 बजे के बाद सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। शाम 6 बजे तक देवीभवन गेट से लेकर परिजात चौक से होते हुए राजगुरु मार्केट तक सफाई की। शेष बचे रास्ते में पुरानी सब्जी मंडी होते हुए पीडब्लूडी रेस्ट हाउस तक देर रात तक सड़क पर झाडू लगाई।

-संबंधित खबरें पेज 6 पर

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले 9 मई से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर के जो 120 प्वाइंटों पर कचरा उठना बंद हो गया था। जनता कचरे से परेशान थी वहीं सीएम के आगमन की सूचना मिलने पर 24 घंटे से पहले अफसरों ने रास्ते साफ करवा दिए। दोपहर 3.10 बजे पुरानी सब्जी मंडी स्थिति चौक के पास स्वागत गेट बनाया जा रहा था। साथ ही नेताओं के होर्डिंग लग रहे थे। वहीं सड़क पर दूर तक कचरा फैला था। सैनीयान धर्मशाला के पास सीवरेज का टूटा ढक्कन का सुधार किया गया। पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी के घर के पास दोनों तरफ कचरा फैला था। स्त्री आर्य समाज डोगरान मोहल्ला के चौक में कचरा फैला था। वहीं पास में तीन स्थानों पर स्वागत गेट लगे। 4.30 तक पारिजात व राजगुरु मार्केट में कचरा फैला हुआ था।

सीएम का रोड शो पुरानी सब्जी मंडी चौक पर समाप्त होगा। बुधवार शाम इसी रूट से गुजरता अधिकारियों के वाहनों का काफिला। यहां कूड़े के बड़े ढेर लगे हैं और आवारा पशु डेरा डाले बैठे हैं। (फोटो-सुभाष टाक)

आज इस रूट पर सीएम का रोड शो

आज इस रूट पर सीएम का रोड शो

रात 12.25 बजे सूरसैन पार्क के पास जेसीबी की मदद से सफाई करवाई जा रही थी। यहां एसई रामजीलाल मौजूद रहे।

रोड शो की शुरुआत देवी भवन मंदिर से होगी। इसके बाद सब्जी मंडी चौक, परिजात चौक, तलाकी गेट, गुलाब सिंह चौक, नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, राम चाट भंडार, पंजाबी धर्मशाला चौक, तेलियान पुल, वाल्मीकि चौक, गुरु जंभेश्वर मंदिर चौक, वीडियो मार्केट, डोगरान मोहल्ला, मुल्तानी चौक, धौला कुआं से होते हुए सब्जी मंडी चौक पर रोड शो समाप्त होगा। इसके बाद रेस्ट हाउस में रात बिताएंगे।

रोड शो की शुरुआत देवी भवन मंदिर से होगी। इसके बाद सब्जी मंडी चौक, परिजात चौक, तलाकी गेट, गुलाब सिंह चौक, नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, राम चाट भंडार, पंजाबी धर्मशाला चौक, तेलियान पुल, वाल्मीकि चौक, गुरु जंभेश्वर मंदिर चौक, वीडियो मार्केट, डोगरान मोहल्ला, मुल्तानी चौक, धौला कुआं से होते हुए सब्जी मंडी चौक पर रोड शो समाप्त होगा। इसके बाद रेस्ट हाउस में रात बिताएंगे।

सायं तक राजगुरु मार्केट तक सफाई करवा दी थी। सीएम रूट में कई कचरे के मुख्य प्वाइंटों में से एक है इसलिए वहां नियमित सफाई की जरूरत है। सुबह तक सीएम के रूट पर सफाई कार्य पूरा कर दिया जाएगा।\\\'\\\' -जयवीर यादव, जेसी, नगर निगम।

रात 12.35 बजे राजगुुरु मार्केट में सफाई करवाई जा रही थी। यहां ईओ अरविंद बाल्यान, एसआई राजकुमार मौजूद रहे।

रात 12.45 बजे :नागोरी गेट के पास सड़क के गड्‌ढे भरने का काम जारी रहा।

खबरें और भी हैं...