रोडवेज बस के चालक को मारपीट कर किया घायल
हिसार | रोडवेज में बस चालक रमेश कुमार को उसके साथी कर्मचारियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल रमेश का आरोप है कि ड्यूटी सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी ने उससे बसों के चक्कर मिस होने पर 5 हजार रुपए की मांग की। उसके मना करने पर उन्होंने उससे कहा कि वो उन्हें नौकरी से निकलवा देंगे तथा गाली-गलौच करने लगे व उसके साथ मारपीट की। रमेश ने इस बात की शिकायत जीएम को दी। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।