पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ‘फकीर दी लकीर’ संस्था का मुलतानी चौक पार्क में ‘मेला साईयां दा’ नाम से आयोजन आज

‘फकीर दी लकीर’ संस्था का मुलतानी चौक पार्क में ‘मेला साईयां दा’ नाम से आयोजन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। ‘फकीर दी लकीर’ संस्था की ओर से मुलतानी चौक पार्क में ‘मेला साईयां दा’ नाम से कार्यक्रम 17 मई शाम को होगा। इसमें साईं लाडी शाह का गुणगान करने के लिए पंजाब से गायक विशेष रूप से हिसार आएंगे। सरदार अली, करामत अली, शाए कादरी ग्रुप मुख्य रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम के संयोजक जतिन कामरा व टीम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली से स्पेशल लाइनर साऊंड, लेजर, लाइट व भव्य साज-सज्जा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला महामंत्री भाजपा लोकेश अनेजा करेंगे। मुख्यातिथि के रूप में विधायक डॉ. कमल गुप्ता व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र उपस्थित होंगे। जिला प्रधान सुरेंद्र पूनिया, गौतम सरदाना, डॉ. योगेश बिदानी, अमरिंद्र सिंह, हेमंत बख्शी, प्राचार्य राकेश चराया, रविंद्र महता, नितिन महता, कृष्ण कुकड़ेजा, विजेंद्र सिंह, डॉ. तिलक आहुजा, अशोक सरदाना, संजीव रेवड़ी, धीरज मक्कड़, प्रदीप शर्मा, अशोक मग्गू, सन्नी सचदेवा, सुरेश कक्कड़, आशीष धवन, प्रमोद बजाज, पियूष व हरेंद्र जैन भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...