विश्वास स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मसूरी, देहरादून और ऋषिकेश का भ्रमण
हिसार | अर्बन एस्टेट-।। में स्थित विश्वास सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर यात्रा का आनंद उठाया। विद्यालय के प्रिंसिपल दिनेश सेमवाल, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ के निर्देशन में 90 विद्यार्थियों ने मसूरी, देहरादून एवं ऋषिकेश की चार दिवसीय यात्रा की। इससे उन्हें जहां विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू होने का अवसर मिला, वहीं बहुत से ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को करीब से देखकर उनका इतिहास जानने का भी मौका मिला। देहरादून एवं मसूरी के सुरमई वातावरण में पर्वतीय नजारों का अवलोकन करने के बाद विद्यार्थियों ने वाटर फॉल का आनंद भी उठाया। इसके साथ-साथ संग्रहालय एवं मंदिरों का अवलोकन किया। ऋषिकेश में बच्चों ने साहसिक खेल का लुत्फ उठाते हुए नदी में रीवर राफ्टिंग भी की।