एचएयू के बेसिक साइंस कॉलेज के 8 स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं की पास
हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस कॉलेज के 8 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। इन विद्यार्थियों में मैथ एंड स्टैटस विभाग की एकता हुड्डा ने यूजीसी नेट, बॉटनी एंड प्लांट फिजियोलॉजी विभाग की आरती सोनी, बायो-कैमिस्ट्री विभाग के नागेश सीआर तथा अंजू रानी एवं जूलॉजी विभाग की छवि ने सीएसआईआर-जेआरएफ जबकि मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोटेक एंड बायोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग की रीतू खासा ने लेक्चरशिप, रिंकू चौधरी ने जेआरएफ तथा सोनाली सांगवान ने डीबीटी (सी.2) की परीक्षा पास की है। बेसिक साइंस कॉलेज के डीन डॉ. राजवीर सिंह ने उपर्युक्त सभी विद्यार्थियों की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।